Templesinindiainfo

Best Spiritual Website

Shri Rani Sati Dadi Ma Temple Aarti in Hindi

Shri Rani Sati Dadi Ma Temple Arati:

जय श्री रानी सती मैया, जय श्री रानी सती ।
अपने भक्त जनों की दूर करने विपत्ति ॥ जय ॥

अवनि अनवर ज्योति अखंडित मंडित चहुँ कुकुमा ।
दुर्जन दलन खंग की विद्युत् सम प्रतिभा ॥ जय ॥

मरकत मणि मन्दिर अति मंजुल शोभा लाख न परे ।
ललित ध्वजा चहुँ और कंचन कलस धरे ॥ जय ॥

घंटा घनन घडावल बाजे शंख मृदंग धुरे ।
किंनर गायन करते वेद ध्वनि उचरे ॥ जय ॥

सप्त मातृका करें आरती सुरगण ध्यान धरे ।
विविध प्रकार के व्यंजन श्री भेंट धरे ॥ जय ॥

संकट विकट विडानि नाशनि हो कुमती ।
सेवक जन हृदि पटले मृदुल करन सुमती ॥ जय ॥

अमल कमल दल लोचनि मोचनि त्रय तापा ।
“शांति ” सुखी मैया तेरी शरण गही माता ॥ जय ॥

या मैया जी की आरती जो कोई नर गावे ।
सदन सिद्धि नवनिधि फल मन वांछित पावें ॥ जय ॥
Shri Rani Sati Dadi Ma Temp।e Aarti in English

Shri Rani Sati Dadi Ma Temple Aarti in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top