Templesinindiainfo

Best Spiritual Website

Maa Gayatri Chalisa Lyrics in Sanskrit

Maa Gayatri Chalisa Sanskrit Lyrics:

॥ श्री गायत्री चालीसा ॥
ह्रीं श्रीं क्लीं मेधा प्रभा जीवन ज्योति प्रचंड ॥ शांति कांति जागृत प्रगति रचना शक्ति अखंड ॥ 1 ॥

जगत जननी मंगल करनि गायत्री सुखधाम । प्रणवों सावित्री स्वधा स्वाहा पूरन काम ॥ २ ॥

भूर्भुवः स्वः ॐ युत जननी । गायत्री नित कलिमल दहनी ॥ 3 ॥

अक्षर चौबीस परम पुनीता । इनमें बसें शास्त्र श्रुति गीता ॥ 4 ॥

शाश्वत सतोगुणी सत रूपा । सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥ 5 ॥

हंसारूढ श्वेतांबर धारी । स्वर्ण कांति शुचि गगन-बिहारी ॥ 6 ॥

पुस्तक पुष्प कमंडलु माला । शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥ 7 ॥

ध्यान धरत पुलकित हित होई । सुख उपजत दुख दुर्मति खोई ॥ 8 ॥

कामधेनु तुम सुर तरु छाया । निराकार की अद्भुत माया ॥ 9 ॥

तुम्हरी शरण गहै जो कोई । तरै सकल संकट सों सोई ॥ 10 ॥

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली । दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥ 11 ॥

तुम्हरी महिमा पार न पावैं । जो शारद शत मुख गुन गावैं ॥ 12 ॥

चार वेद की मात पुनीता । तुम ब्रह्माणी गौरी सीता ॥ 13 ॥

महामंत्र जितने जग माहीं । कोउ गायत्री सम नाहीं ॥ 14 ॥

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै । आलस पाप अविद्या नासै ॥ 15 ॥

सृष्टि बीज जग जननि भवानी । कालरात्रि वरदा कल्याणी ॥ 16 ॥

ब्रह्मा विष्णु रुद्र सुर जेते । तुम सों पावें सुरता तेते ॥ 17 ॥

तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे । जननिहिं पुत्र प्राण ते प्यारे ॥ 18 ॥

महिमा अपरम्पार तुम्हारी । जय जय जय त्रिपदा भयहारी ॥ 19 ॥

पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना । तुम सम अधिक न जगमें आना ॥ 20 ॥

तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा । तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेसा ॥ 21 ॥

जानत तुमहिं तुमहिं व्है जाई । पारस परसि कुधातु सुहाई ॥ 22 ॥

तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई । माता तुम सब ठौर समाई ॥ 23 ॥

ग्रह नक्षत्र ब्रह्मांड घनेरे । सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥ 24 ॥

सकल सृष्टि की प्राण विधाता । पालक पोषक नाशक त्राता ॥ 25 ॥

मातेश्वरी दया व्रत धारी । तुम सन तरे पातकी भारी ॥ 26 ॥

जापर कृपा तुम्हारी होई । तापर कृपा करें सब कोई ॥ 27 ॥

मंद बुद्धि ते बुधि बल पावें । रोगी रोग रहित हो जावें ॥ 28 ॥

दरिद्र मिटै कटै सब पीरा । नाशै दुख हरै भव भीरा ॥ 29 ॥

गृह क्लेश चित चिंता भारी । नासै गायत्री भय हारी ॥ 30 ॥

संतति हीन सुसंतति पावें । सुख संपति युत मोद मनावें ॥ 31 ॥

भूत पिशाच सबै भय खावें । यम के दूत निकट नहिं आवें ॥ 32 ॥

जो सधवा सुमिरें चित लाई । अछत सुहाग सदा सुखदाई ॥ 33 ॥

घर वर सुख प्रद लहैं कुमारी । विधवा रहें सत्य व्रत धारी ॥ 34 ॥

जयति जयति जगदंब भवानी । तुम सम ओर दयालु न दानी ॥ 35 ॥

जो सतगुरु सो दीक्षा पावे । सो साधन को सफल बनावे ॥ 36 ॥

सुमिरन करे सुरूचि बडभागी । लहै मनोरथ गृही विरागी ॥ 37 ॥

अष्ट सिद्धि नवनिधि की दाता । सब समर्थ गायत्री माता ॥ 38 ॥

ऋषि मुनि यती तपस्वी योगी । आरत अर्थी चिंतित भोगी ॥ 39 ॥

जो जो शरण तुम्हारी आवें । सो सो मन वांछित फल पावें ॥ 40 ॥

बल बुधि विद्या शील स्वभाउ । धन वैभव यश तेज उछाउ ॥ 41 ॥

सकल बढें उपजें सुख नाना । जे यह पाठ करै धरि ध्याना ॥ 42 ॥

यह चालीसा भक्ति युत पाठ करै जो कोई । तापर कृपा प्रसन्नता गायत्री की होय ॥ 43 ॥

Also Read:

Maa Gayatri Chalisa Lyrics in Sanskrit | English | Bengali | Gujarati | Kannada | Malayalam | Oriya | Telugu | Tamil

Maa Gayatri Chalisa Meaning in English:

Maa Gayatri Chalisa Lyrics in Sanskrit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top