Templesinindiainfo

Best Spiritual Website

Sri Shiva Aarti Lyrics in Hindi | Siva Harathi

Lord Shiva Aarati Hindi Lyrics:

ॐ जय शिव औंकारा, स्वामी हर शिव औंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा ॥
ॐ हर हर हर महादेव

एकानन चतुरानन पंचानन राजे
हंसासन गरुड़ासन वृष वाहन साजे ॥
ॐ हर हर हर महादेव

दो भुज चारु चतुर्भुज दस भुज अती सोहे
तीनों रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ हर हर हर महादेव

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी
चंदन मृग मद सोहे भाले शशि धारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ हर हर हर महादेव

कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूल धरता
जगकर्ता जगहर्ता जग पालन कर्ता ॥
ॐ हर हर हर महादेव

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
प्रणवाक्षर में शोभित यह तीनों एका ॥
ॐ हर हर हर महादेव

निरगुण शिव जी की आरती जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी मन वाँछित फल पावे ॥
ॐ हर हर हर महादेव

Also Read:

Lord Shiva Aarti Lyrics in English | Hindi

Sri Shiva Aarti Lyrics in Hindi | Siva Harathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top